MP: तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे नौसिखिये ने रंगोली बना रही 2 लड़कियों को रौंदा

MP: तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने रंगोली बना रही दो लड़कियों को रौंद डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Crime
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: pexels

MP: इंदौर में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए दो लड़कियों को रौंदकर बुरी तरह घायल करने के आरोप में एक नौसिखिये चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे एक व्यक्ति ने प्रियांशी प्रजापत (21) और नव्या प्रजापत (14) को सोमवार शाम रौंद दिया, जब वे अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार से उतरकर भागे चालक को बेटमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है और कार जब्त किए जाने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मीना ने बताया, ‘‘नौसिखिए कार चालक ने अपनी उम्र 17 साल बताई है। हम उसकी उम्र की पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं। वह अपने एक परिचित की कार चला रहा था।’’

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि कार से रौंदे जाने के कारण बुरी तरह घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें में से एक की हालत गंभीर है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बाबा कार्तिक साहेब की जयंती पर PM Modi ने श्रद्धांजलि की अर्पित

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड