मध्यप्रदेश : जबलपुर में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दस घायल

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक डम्पर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Seven people died, ten injured in road accident in Jabalpur
Seven people died, ten injured in road accident in Jabalpur | Image: Republic

Jabalpur Road Accident :  मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक डम्पर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना बुधवार शाम सिहोरा-मझगवां सड़क (Sihora-Majhgawan Road) पर हुई।

जबलपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना (Deepak Saxena) ने हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

सक्सेना ने कहा कि इस दुर्घटना में छह पुरुषों और चार महिलाओं सहित दस अन्य लोग घायल (Ten other people including six men and four women injured) हो गए। सभी मृतक और घायल पड़ोसी प्रतापपुर गांव के निवासी हैं। घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया, कहा- वोट लुटरों..

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड