मध्य प्रदेश: रीवा के प्राइवेट स्कूल में घुसा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम; खौफ में लोग

मध्य प्रदेश के रीवा के समान थाना क्षेत्र में गुलाब नगर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ गुलाब नगर स्थित इनोवेटिव प्राइवेट स्कूल में घुस गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

सत्य विजय सिंह

मध्य प्रदेश के रीवा के समान थाना क्षेत्र में गुलाब नगर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ गुलाब नगर स्थित इनोवेटिव प्राइवेट स्कूल में घुस गयाष मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल तेंदुआ स्कूल के ऑफिस के अंदर है जिसे बाहर से बंद कर दिया गया है, रेस्क्यू के दौरान तेंदुएं ने वन विभाग के एक कर्मचारी पर हमला भी कर दिया।

मंगलवार की दोपहर रीवा के सामान थाना क्षेत्र अंतर्गत, रिहायशी गुलाब नगर स्थित प्राइवेट इनोवेटिव कान्वेंट स्कूल में तेंदुआ घुस गया। रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुसने की खबर से हड़कंप मच गया, और इसकी सूचना तुरंत पुलिस के साथ ही वन विभाग के टीम को दी गई। गनीमत अच्छी रही की स्कूल में बच्चे नहीं थे, वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

वन विभाग की टीम ने मौके पर

Advertisement

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ कब्जे में नहीं आया, और वन विभाग के एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। फिलहाल मुकुंदपुर टाइगर सफारी से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, और टीम द्वारा तेंदुएं को बेहोश करके पकड़ा जाएगा, जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Advertisement

माना जा रहा है की ये तेंदुआ गुढ़ या गोविंदगढ़ के जंगल से यहां आ गया होगा, तेंदुएं की खबर लगने के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है, और तेंदुआ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अबु आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर महाराष्ट्र विधानमंडल में हंगामा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड