VIRAL VIDEO: 30 सेकंड में 4 शिकार, कुत्ते ने पलक झपकते ही 4 लोगों पर किया जानलेवा हमला, कैमरे में कैद हुए दहशत के वो पल

Madhya Pradesh News: यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है। समय रहते अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Madhya Pradesh indore-dog-bite-rare-incident-stray-dog-pounced-on-people-dengerous-attack video viral on social media
डॉग बाइट VIRAL VIDEO | Image: Social Media

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को डरा दिया है। यह घटना महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव की बताई जा रही है। बता दें कि इस वीडियो में कुत्ते ने एक के बाद एक लोगों पर हमला किया, जिसका खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया। आइये जानते हैं वीडियो में ऐसा क्या हुआ?

वीडियो में क्या हुआ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार दोस्त आराम से बैठकर चाय पी रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ता वहां आ गया और बिना किसी चेतावनी के उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, कुत्ते ने तेजी से एक-एक कर चारों लोगों को अपना शिकार बना लिया।

बताया जा रहा है कि कुत्ते ने एक व्यक्ति के गले पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना महज 30 सेकंड के अंदर हुई, जिसने वहां मौजूद लोगों को पूरी तरह हिला कर रख दिया।

हमले में घायल सभी लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। यह घटना शुक्रवार शाम की है, लेकिन इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है।

Advertisement

डॉग बाइट की लगातार घटनाएं 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण डॉग बाइट के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है। समय रहते अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Sunanda Sharma Concert: सिक्योरिटी में बड़ी चूक, सुनंदा शर्मा के लाइव शो में अचानक स्टेज पर आ धमका फैन, पंजाबी सिंगर ने बीच में ही छोड़ा कॉन्सर्ट, देखें Video

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड