Updated April 20th, 2024 at 15:37 IST

रेप, मिर्च और फेवीक्विक वाला कांड...अयान पठान की क्रूरता से कांप जाएगा कलेजा, अब बुलडोजर की बारी!

मध्‍य प्रदेश के गुना में रहने वाले अयान पठान ने पड़ोसी में रहने वाली लड़की के साथ जो कुछ किया उसे जानकर हर कोई दहल गया।

Reported by: Ankur Shrivastava
Rape Case | Image:Representative/Shutterstock
Advertisement

Madhya Pradesh Crime: मध्‍य प्रदेश के गुना में रहने वाले अयान पठान ने पड़ोसी में रहने वाली लड़की के साथ जो कुछ किया उसे जानकर हर कोई दहल गया। लड़की अयान से प्‍यार करती थी लेकिन उसकी नजर उसकी नजर उसके प्रॉपर्टी पर थी। वो लड़की का मकान हड़पना चाहता था। जब इस बात की भनक लड़की को लगी तो उसने दूरी बनाने की कोशिश की।

बस इसी बात पर अयान ने लड़की को जो यातनाएं दीं, उसे जानने वालों का कलेजा कांप जाए। उसने युवती को बंधक बना लिया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। उसे बेल्ट और पानी की पाइप से मारा। लड़की के जख्‍मों पर मिर्च रगड़ा। जब लड़की चिल्लाई तो उसने होंठ पर फेवीक्विक डालकर चिपका दिया।  

Advertisement

पीडि़ता ने सुनाई पूरी कहानी

पीड़िता ने बताया कि घर के अंदर अयान उसके साथ बर्बर तरीके मारपीट करता था। घटना वाली रात अयान ने उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया, उसकी आंखों में लालमिर्च का पाउडर झोंक दिया। मुंह में भी लालमिर्च भर दी और होंठों को Feviquick से चिपका दिया।

Advertisement

पुलिस ने क्या बताया

इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ और भी सबूत इकट्ठे किए हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए उसके खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया है. ASP मानसिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया था। रेप की धाराओं में कार्रवाई की गई है। आरोपी को लेकर घटनास्थल पर गए थे, जहां से साक्ष्य जुटाए गए।

Advertisement

नगर पालिका की टीम पहुंची अयान के घर, बुलडोजर चलाने की तैयारी

वहीं नगर पालिका की टीम ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि उसके मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है, जिसे तोड़ने की तैयारी है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- नागपुर में आधी रात युवक ने मचा दी सनसनी, न्‍यूड होकर स्‍कूटी पर घूमता रहा; VIDEO वायरल

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 15:14 IST

Whatsapp logo