BREAKING: MP के धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 12 लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर आसने आई है। बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Madhya Pradesh dhar pickup accident
MP के धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 12 लोगों की मौत | Image: Representative Image

मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात को एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, इस हादसे में कम से कम 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

हादसे में 12 लोगों की मौत

एक पिकअप गाड़ी के पलटने पर जिला भोज अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. छत्रपाल सिंह चौहान ने कहा 'एक पिकअप गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। उसमें करीब 35 लोग थे। सभी मरीज यहां आ गए हैं। 10 से 12 लोगों की मौत हो गई है, 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर मचा हड़कंप

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने गाड़ी के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सड़क पर कई घायल मजदूर पड़े हुए थे, जिससे स्थिति बेहद गंभीर और संवेदनशील बन गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची

भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग और पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड