अपडेटेड 10 March 2024 at 10:01 IST

जिन्हें कहते हैं 'राजनीति का संत', उसने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामा तो जीतू पटवारी ने बताया भार!

MP Congress के मजबूत स्तंभ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा ज्वाइन क्या ज्वाइन की पीसीसी अध्यक्ष के बोल ही बिगड़ गए!

Follow : Google News Icon  
suresh pachouri joins bjp jitu patwari reacts
सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल, जीतू पटवारी ने कहा उतरा भार | Image: CM mohan yadav/jeetu patwari/x

MP Politics News:  MP कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के भाजपा का दामन थामते ही पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी बौखला गए। उन्होंने कद्दावर पूर्व मंत्री को भार तक कह दिया। वो पचौरी जिन्हें प्रदेश राजनीति का संत कहा जाता है। पचौरी के साथ कई दिग्गज भाजपा के हो गए। जिनमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया।

ये हुआ भी तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के डे 3! इसलिए इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में भाजपा का दामन थामा। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा-MP राजनीति के संत ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

भाजपा ने बताया राजनीति का संत, पटवारी बोले- भार

सुरेश पचौरी के भाजपा जॉइन करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसी में कहा 'इतने सीनियर मोस्ट व्यक्ति ने निर्णय लिया है तो हम नहीं मानते कि उन्हें समझाने की आवश्यकता है। भगवान उनका भला करें, भार उतरा'। गौर करने वाली बात ये है कि पचौरी की छवि साफ सुथरी है और विपक्ष ने भी उन्हें सराहा। उन्हीं को लेकर पटवारी का बयान बौखलाहट को दर्शाता है।

दिग्विजय सिंह हैरान...

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को दिग्विजय सिंह ने नसीहत दी है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर नि:स्वार्थ चलने की सीख ही भगवान राम के प्रति सच्ची आस्था है। बाकी सब स्वार्थ है। आप जो भी करें, मगर राम के नाम पर न करें।

Advertisement

पचौरी बोले- कांग्रेस की जात की बात...

सुरेश पचौरी ने कहा- कैलाश विजयवर्गीय से हमें मंत्र सीखना है कि चुनाव लड़ें तो जीता कैसे जाता है। मेरा ध्येय समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का था। कांग्रेस में एक नारा लगा था, न जात का न पात का, लेकिन कांग्रेस में ये नारा दरकिनार कर दिया गया है। आज जाति की बात हो रही है। इससे जातीय संघर्ष बढ़ रहा है। पिछले दिनों में जो राजनीतिक और धार्मिक निर्णय हो रहे हैं, वो दुखी करने वाले हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ तो इसके निमंत्रण पत्र को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर ठुकरा दिया गया। मुझे आघात पहुंचा। मैं अयोध्या में राम मंदिर बनने का पक्षधर शुरू से रहा हूं। निमंत्रण पत्र को अस्वीकार करने की आवश्यकता नहीं थी। मैं स्वामी शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी का दीक्षित शिष्य हूं।

Advertisement

संजय शुक्ला भी भाजपाई हुए... कैलाश विजयवर्गीय बोले- गाली सुनी और...

इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी भाजपा के हो गए। उन्हें भाजपा का पटका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहनाया। और मजाकिया अंदाज में बोले- साले, तेरी गाली सुनी और तेरे को लेना पड़ रहा है। यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। साथ में कैलाश ने भी ठहाका लगा दिया।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: 15 साल बाद PM मोदी के साथ देश का ये दिग्गज नेता! मिशन 400 की ओर एक कदम और आगे बढ़ा NDA

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 10 March 2024 at 10:01 IST