Madhya Pradesh: कार, ट्रक से टकराई, महाकुंभ से लौट रहे परिवार के 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Madhya Pradesh: कार, ट्रक से टकराई, महाकुंभ से लौट रहे परिवार के 3 लोगों की मौत | Image: Representational

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हुई जब परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से मुंबई स्थित अपने घर लौट रहा था।

पुलिस के अनुसार…

पुलिस के अनुसार, कार चालक ने जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर नरोरा गांव के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार उपाध्याय (62), उनकी पत्नी सरोजिता उपाध्याय (56) और उनकी बेटी स्नेहा उपाध्याय (28) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय के परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Rajasthan: न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट की संभावना

Advertisement
Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड