शनि देव के सामने जोड़े हाथ, मांगी माफी, कई बार नाटक भी किया;फिर दान पेटी तोड़ पैसे लेकर हुआ फरार चोर

Betul: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक चोर ने शनि मंदिर में दान पेटी से पैसे चुरा लिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Theft in Shani Temple in Betul
बैतूल में शनि मंदिर में चोरी | Image: X

Betul: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक चोर ने शनि मंदिर में दान पेटी से पैसे चुरा लिए हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी घटना कैद हो गई है और इसी आधार पर पुलिस ने चोर की तलाशी शुरू कर दी है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे चोर शनि मंदिर में चोरी करने से पहले हाथ जोड़कर भगवान से माफी मांग रहा है। फिर इसके तुरंत बाद पैसे चुराकर वहां से फरार हो जाता है।

शनि मंदिर में चोरी से पहले चोर ने भगवान से मांगी माफी

आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां ये शनि मंदिर स्थित है, उससे महज 50 कदम की दूरी पर पुलिस कंट्रोल रूम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले चार महीनों में इस शनि मंदिर में पांचवी बार चोरी की घटना हुई है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे ये चोर बड़ी ही चालाकी के साथ मंदिर की दान पेटी से नगदी उड़ा ले गया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे चोरी करने से पहले चोर ने शनि देव के आगे खड़े होकर हाथ जोड़े और इस पाप के लिए माफी मांगी। और फिर तुरंत ही चोरी करने में लग गया। वो दान पेटी का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन जैसे ही सड़क से कोई वाहन गुजरता या कोई इंसान जाता तो वो अलर्ट हो जाता और राहगीर होने की एक्टिंग करने लगता।

दान पेटी से नगदी लेकर फरार हो गया चोर

Advertisement

ऐसे में थोड़ी देर कोशिश करने के बाद आखिरकार चोर ने मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़ दिया और उसके अंदर रखे पैसे लेकर फरार हो गया। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि कैसे चोर ने दान पेटी से नगदी निकालने के साथ साथ नीचे रखे पैसे भी उठा लिए और उन्हें अपनी जेब में रखकर भाग गया। 

ये भी पढे़ंः BREAKING: खत्म हो गया पहलवान बजरंग पुनिया का करियर! NADA ने 4 साल के लिए किया निलंबित

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड