अपडेटेड 24 October 2024 at 09:40 IST
VIDEO बनाते देख तेंदुए को आया गुस्सा, पिकनिक मनाने गए लोगों पर मारा झपट्टा और फिर... भयावह घटना
Leopard Attack: मध्य प्रदेश से एक बार फिर तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। तेंदुए ने पिकनिक मनाने गए लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
- भारत
- 3 min read
Leopard Attack: मध्य प्रदेश से तेंदुए के हमले का एक मामला सामने आया है। यहां पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों के बुरी तरह जख्मी होने की खबर है। हालांकि वीडियो देखने के बाद आपको तेंदुए के हमले का पूरा माजरा समझ आएगा।
'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं...', यह डायलॉग इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो पर सटीक बैठ रहा है। ऐसा क्यों चलिए बताते हैं...
मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल में कुछ लोग नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान उन्होंने तेंदुए की मूवमेंट देखी और उसकी वीडियो बनाने लगे। जब इन्हीं लोगों ने तेंदुए को अपनी ओर बढ़ते देखा तो डरे और सहमे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसके बाद तेंदुए ने आवाज सुनकर आक्रामक रूप धारण कर लिया। इतना ही नहीं उसने पिकनिक मना रहे लोगों पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के इस हमले में दो पुरुष और एक युवती घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों को 40 से ज्यादा टांके आए हैं। यह घटना तीन-चार दिन पुरानी है।
हमले में 3 लोग जख्मी
दरअसल, शहडोल वन परिक्षेत्र के सोन नदी के खेतौली शोभा घाट के पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मना रहे लोगों पर बीते दिन तेंदुए के हमले की खबर मिली। तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों की पहचान कथिततौर पर पुलिस विभाग के एएसआई नितिन समरदरिया, आकाश कुशवाहा और नंदिनी सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर ये घटना हुई थी वो एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भी वहां पर सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। तभी वहां पर कहीं से तेंदुआ आ पहुंचा।
Advertisement
तेंदुए को छेड़ना पड़ गया भारी
इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है जो रूह कंपा देने वाला है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग तेंदुए को देखकर वीडियो कैप्चर करने लग जाते हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि इन्हीं में से कुछ तेंदुए के साथ अपनी तस्वीर खींचवाने की बात भी कर रहे हैं। पिकनिक मनाने गए दो लोग मस्ती करते हुए तेंदुए के नजदीक जा रहे होते हैं कि तभी वहां मौजूद अन्य लोग दोनों को मना करते हैं। हालांकि लोगों की बात अनसुना कर वो तेंदुए की ओर बढ़ते जा रहे होते हैं। इसी दौरान आदमखोर की नजर उन पर पड़ जाती है। फिर क्या था दोनों को देखते ही तेंदुआ उनके पीछे पड़ जाता है। इसके बाद तेंदुए को अपनी ओर बढ़ता देख दोनों भाग खड़े होते हैं।
एक युवक पर झपट्टा मार उसे जमीन पर पटका
वीडियो में देखा जा सकता है कि एएसआई और उसका साथी तेंदुए के पास जाकर उसे ललकार रहे होते हैं। हालांकि तेंदुए को छेड़ना उन्हें भारी पड़ जाता है। इसके बाद तेंदुआ दोनों पर टूट पड़ता है। तेंदुआ तेजी से दौड़ते हुए एक पर झपट्टा मारकर उसे जमीन पर पटक देता है। ऐसे में युवक की जान बचाने के लिए वहां मौजूद अन्य लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। चिल्लाहट की आवाज सुन तेंदुआ और आक्रामक हो जाता है। लेकिन कुछ देर बाद भाग खड़ा होता है। इसके बाद जैसे-तैसे उस शख्स की जान बाल-बाल बचती है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फिलहाल एएसआई की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 October 2024 at 09:25 IST