MP : मातम में बदली दशहरे की खुशियां, खंडवा में मूर्ति विसर्जन कर लौट रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 10 की मौत

khandwa News : खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। अब तक 10 शवों को निकाला जा चुका है, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 14 से अधिक लोग सवार थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Khandwa Durga Visarjan tragic accident tractor trolley overturns in river
खंडवा में बड़ा हादसा | Image: Video Grab

MP News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दशहरा के दिन बड़ा हादसा हो गया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आबना नदी में गिर गई और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 14 से अधिक लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक 10 लोगों के शव को निकाला जा चुका है, वहीं कई अभी भी लापता हैं।

ये बड़ा हादसा पंधाना थाना क्षेत्र में जमाली के पास आबना नदी में हुआ। पुलिस-प्रशासन ने बाकी लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। मौके पर भारी संख्या में लापता लोगों के परिजन और स्थानीय लोग मौजूद हैं। नदी में गिरी ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।

कई लोग अभी भी लापता

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण इलाके के लोग नवरात्रि के समापन पर मूर्ति विसर्जन के लिए आबना नदी गए थे। विसर्जन खत्म कर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने के बाद डूबे रहे लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। लोगों की आवाज सुन आसपास के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में 14 लोग लापता हुए, ग्रामीणों के सहयोग से 10 शवों को नदी से बाहर निकाला गया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: UP : बरेली में जुमे की नमाज से पहले अलर्ट, 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पेट्रोलिंग 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड