Jabalpur: कटंगी बाईपास के लॉजिस्टिक पार्क के गोदामों में भड़की आग, दूर तक छाया काले धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

जबलपुर के कटंगी बाईपास पर स्थित एक प्राइवेट गोदाम में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
massive fire broke out in warehouses at the Katangi Bypass
कटंगी बाईपास पर स्थित गोदामों में भीषण आग लग गई। | Image: ANI

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की देर रात एक भयानक हादसा हुआ है, जहां कंटगी बाईपास पर गोदामों में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसकी चपटे में तीन और गोदाम आ गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, कंटगी बाईपास पर बने गोदामों में रात 11 बजे अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा।

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं। दमकल गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 60% आग पर काबू पाया।

देर रात मिली आग लगने की सूचना

इंस्पेक्टर वीरेंद्र पवार ने कहा, 'रात करीब 11 बजे हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मानोताल थाने के कटंगी बाईपास के पास एक प्राइवेट लॉजिस्टिक पार्क है, जो एक प्राइवेट गोदाम है। उनके दो गोदामों में आग लग गई है। हम यहां पहुंचे और कंट्रोल रूम के जरिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। तब से हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लगभग 60% आग बुझ चुकी है।'

Advertisement

जनहानि-नकुसान का आकलन बाकी

गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर ने कहा, 'अभी तक तीन गोदामों में आग लगी है। मैनेजर ही बता पाएंगे कि यहां कितने लोग काम कर रहे हैं और कितने बाहर सुरक्षित हैं।'

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने भवानीपुर में अपनी सीट भी गंवाई... बंगाल में TMC का सूपड़ा साफ, BJP को प्रचंड बहुमत; आंकड़ा 200 के पार
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड