MP के जबलपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 20 से ज्यादा मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 20 से ज्यादा मजदूरों को कुचल दिया। एक्सीडेंट में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत नाजुक बनी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jabalpur Hit And Run Case
Jabalpur Hit And Run Case | Image: AI Image

Jabalpur Hit And Run Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 20 से ज्यादा मजदूरों को कुचल दिया। एक्सीडेंट में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूर हाइवे पर लगी जाली को पेंट कर रहे थे, इसी दौरान कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

खाना खाते वक्त कार ने रौंदा

रिंग रोड के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर खाना खा रहे थे। इस दौरान चैनवती बाई (40 साल) और लच्छो बाई (40 साल) ने दम तोड़ दिया। सभी मजदूर मंडला के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं और डेढ़ माह से यहां मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई।

घायल मजदूर बोले- अचानक सामने आई कार

घटना के बाद महंत उइके नाम के घायल मजदूर ने कहा कि हमारे सामने कार अचानक आई। इससे पहले कुछ समझ पाते वो सभी को कुचलते हुए निकल गई। इसके बाद हमारे कई साथी घायल होकर सड़क पर पड़े थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और डायल 108 को दी सूचना 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बरेला थाना पुलिस और डायल 108 को सूचना दी। इसके बाद बरेला TI अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

Advertisement

ये हुए घायल

गुमशा बाई (40 साल)

मीराबाई (45 साल)

Advertisement

राजकुमारी बाई (35 साल)

गीता बाई उईके (40 साल)

वर्षा कुशराम (45 साल)

जमुना बाई (40 साल)

कृष्णा बाई (40 साल)

होरी बाई (35 साल)

लक्ष्मी गौंड (40 साल)

भगवती बाई (35 साल)

ज्ञानवती बाई (41 साल)

CCTV खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद TI अनिल पटेल ने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। आसपास के CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले रहे हैं। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सावधान! चिप्स के पैकेट में था गुब्बारा, फुलाते-फुलाते अचानक गले में फंसा और 6 साल के मासूम की चली गई जान, परिवार में मचा मातम

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड