अपडेटेड 17 April 2024 at 17:04 IST

हाथ पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड की 'क्रूरता' की दास्‍तान लिख महिला ने की खुदकुशी

इंदौर में 40 वर्षीय एक महिला को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके पति और उसकी प्रेमिका को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Follow : Google News Icon  
Representative image of suicide.
Representative image of suicide. | Image: PTI

MP News: इंदौर में 40 वर्षीय एक महिला को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके पति और उसकी प्रेमिका को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की कथित प्रताड़ना की दास्तान अपने हाथ पर मराठी भाषा में लिखकर खुदकुशी का कदम उठाया जिसे पुलिस ने "सुसाइड नोट" मानकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि तेजाजी नगर क्षेत्र में 15 अप्रैल की सुबह कविता पाटिल (40) ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

दंडोतिया ने बताया,‘‘कविता ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर कलम से मराठी भाषा में लिखा था कि उनका पति पंकज पाटिल और इस व्यक्ति की प्रेमिका नम्रता उनके साथ बुरी तरह मारपीट करते हैं और ये दोनों उनकी मौत के जिम्मेदार हैं।’’

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस "सुसाइड नोट" के आधार पर कविता के पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और विवाहिता की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 April 2024 at 17:04 IST