प्राइवेट पार्ट पर 'नशे में हूं, दूर रहो' लिखा टैटू और शरीर पर चोट...चौराहे के पास घायल अवस्‍था में मिली महिला; CCTV में दिखा शख्‍स कौन?

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हैरान कर दिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देव मैदान में एक महिला घायल अवस्‍था में पड़ी है। Indore News | Crime News

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
indore news i am drunk stay away written tattoo private part woman found injured in park
प्राइवेट पार्ट पर 'नशे में हूं, दूर रहो' लिखा टैटू और शरीर पर चोट के निशान...चौराहे के पास घायल अवस्‍था में मिली महिला; CCTV में दिखा शख्‍स कौन? | Image: AI/X

Indore Crime News: मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हैरान कर दिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देव मैदान में एक महिला घायल अवस्‍था में पड़ी है। उसके शरीर पर कपड़े भी कम हैं और चोट के काफी निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और महिला को एमवाय अस्‍पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि महिला के प्राइवेट पार्ट के पास एक टैटू भी मिला है, जिस पर “नशे में हूं, दूर रहो” लिखा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस इस टैटू के पीछे के मकसद की भी जांच करेगी क्योंकि इलाके के लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज करवाई है कि सुगना देवी मैदान के आसपास नशेडिंयों का अड्डा बन चुका है।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले में डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पास के क्षेत्र की रहने वाली है और कथित तौर पर नशा करने वाले कुछ लोगों के संपर्क में रहती थी। पुलिस के अनुसार, महिला पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में संलिप्त रही है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे मारपीट की आशंका भी जताई जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में महिला को एक व्यक्ति के साथ मैदान की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं, लेकिन फिलहाल परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है। पूरे ही मामले में पुलिस समग्र पहलुओं पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- UP: सांवला रंग नहीं था पसंद, शादी के एक महीने बाद ही दुल्‍हन ने पति को छोड़ा; थाने जाकर बोली- फिजिकल रिलेशन से नाखुश

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड