अपडेटेड 12 March 2026 at 19:51 IST

प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर 15 साल के किशोर ने छोड़ा घर, लेटर में लिखा- मैं जान गया कौन हूं, असली परिवार के पास...

Indore News: इंदौर में एक 15 साल का बच्चा बुधवार, 11 मार्च को अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। जिसमें उसने लिखा- वह अपने असली परिवार के पास जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Indore News
Indore News | Image: AI

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से एख बड़ी खबर सामने आई है। यहां कृष्णा विहार कॉलोनी से एक 15 साल का बच्चा बुधवार, 11 मार्च को अचानक लापता हो गया। बताया जा रहा है, बच्चे ने प्रेमानंद जी महाराज से प्रभावित होकर अपना घर छोड़ दिया है। 

इसका खुलासा तब हुआ जब उसके जाने के बाद परिवार को कमरे से एक लेटर मिला, जिसे पढ़कर माता-पिता के होश उड़ गए। उसने लेटर में लिखा है कि वह अपने असली परिवार के पास जा रहा है। 

24 घंटे बाद भी कोई खबर नहीं 

बच्चे के लापता होने के बाद घबराए परिजनों ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि 24 घंटे बाद भी बच्चे के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचने की कोई खबर नहीं आई है।

लेटर में लिखा- ‘मैं असली परिवार के पास जा रहा हूं’

बच्चे ने अपने पत्र में अपने घर छोड़ने की बात बताई है। इसमें किशोर ने लिखा है, ‘मां, पापा, भैया और दादा… आज मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप लोग कृपया रोइए मत और मुझे ढूंढने की कोशिश भी मत कीजिए। अब मैं अपने मां-पिता के साथ ही रहूंगा।’

Advertisement

लेटर में आगे लिखा है, ‘आप लोग यह मत समझना कि मैं किसी डांट-फटकार या रिजल्ट खराब होने की वजह से घर छोड़कर जा रहा हूं। मैं बस अपनी असलियत जान गया हूं। अगर आप जानना चाहते हैं कि वह असलियत क्या है, तो फोटो में जाकर देख लेना फोन के। उसमें प्रेमानंद जी महाराज के वचन लिखे हैं।’

‘दोस्त से 500 रुपए उधार लिए, उसे लौटा देना’

बच्चे ने लिखा कि, ‘अब तक मैंने जो जीवन आपके साथ बिताया, वह पूरा हो गया है। मैंने एक दोस्त से 500 रुपए लिए हैं, कृपया उसे लौटा देना। आप लोग घबराना मत, मैं जा रहा हूं। जय माता दी।’

Advertisement

गूगल पर सर्च किया देहरादून जाने वाली ट्रेन

फिलहाल पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है और तलाश कर रही है। जांच के दौरान बच्चे के गूगल हिस्ट्री से पता चला है कि उसने गूगल पर देहरादून जाने वाली ट्रेन भी सर्च की थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही परिजनों और परिचितों से पूछताछ जारी है, ताकि उसके बारे में कोई सुराग मिल सके।

ये भी पढ़ें:  Israel Iran War: छात्र, श्रद्धालु और बिजनेसमैन... ईरान में 9000 भारतीय फंसे हुए हैं, वो किस हालत में हैं, कैसे वापस आएंगे? MEA ने दिया जवाब

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 19:51 IST