MP News: जबलपुर में होर्डिंग से गिरी रॉड राहगीर की गर्दन में घुसी, मौत

MP News: जबलपुर में होर्डिंग से गिरी रॉड राहगीर की गर्दन में घुसने से उसकी मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two teenage boys drowned
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI/Representative

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक होर्डिंग से रॉड गिर कर रास्ते से गुजर रहे एक बुजुर्ग की गर्दन में जा घुसी जिससे उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिविल लाइन पुलिस थाने के प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि स्थानीय निकाय का एक संविदा कर्मचारी शनिवार को इलाहाबाद बैंक चौक में होर्डिंग ठीक कर रहा था तभी एक रॉड गिरी और राहगीर किशन कुमार रजक (64) के गर्दन में घुस गई।

अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है कि कर्मचारी ने सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Hair Wash: सिर धोने के लिए घर पर इन चीजों को मिलाकर बनाएं नेचुरल शैंपू, साफ हो जाएगी सारी गंदगी, बालों में आ जाएगी कुदरती चमक

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड