MP: परिवार की पसंद के लड़के से शादी से इनकार करने पर युवती की हत्या

ग्वालियर में एक युवती की उसके पिता और चचेरे भाई ने इसलिए कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि उसने परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Father killed his daughter in Gwalior
representation | Image: PTI

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 20 वर्षीय एक युवती की उसके पिता और चचेरे भाई ने इसलिए कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि उसने परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शहर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना मंगलवार रात गोला का मंदिर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता तनु गुर्जर की 18 जनवरी को शादी होनी थी, लेकिन वह अपने परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि उसकी अपने पिता से तीखी बहस हुई, जिसके बाद पिता ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी। तनु के चचेरे भाई राहुल ने भी पिस्तौल से उसे गोली मार दी।

सीएसपी ने बताया कि राहुल भाग गया, जबकि मृतका का पिता महेश सिंह गुर्जर (45) मौके पर ही हथियार लहराता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला को चार गोलियां लगी हैं। राहुल की तलाश जारी है। सीएसपी ने बताया कि उसके (मृतका) चचेरे भाई की तलाश जारी है। आगे की जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोई ग्राम प्रधान, कोई लग्जरी कारों का मालिक...पुलिस ने पकड़ा वसूली गैंग

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड