7 फेरे और कसमों पर मोबाइल गेम हावी, रीवा में PUBG खेलने के लिए गमछे से गला दबाकर पत्नी की हत्या

MP News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति ने शादी के महज छह महीने बाद ही PUBG गेम की लत और दहेज के लिए हत्या करदी। विवाद के दौरान पति ने गमछे से पत्नी का गला घोंट दिया और फरार हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
husband killed wife as she told not to play pubg in rewa
रीवा में PUBG खेलने के लिए पत्नी की हत्या | Image: Republic

MP Crime News : एक तरफ सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें, दूसरी तरफ मोबाइल गेम की लत और दहेज की लालच में पत्नी की निर्मम हत्या। यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 15 में घटी। नेहा पटेल की शादी 5 मई, 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से गुढ़ निवासी रंजीत पटेल से हुई थी। लेकिन पति की PUBG लत और दहेज की मांग के कारण छह महीने बाद ही यह खुशहाल जोड़ी खून से सन गई।

आरोपी पति रंजीत पटेल को PUBG गेम खेलने की बुरी लत थी। वह दिनभर मोबाइल में खोया रहता न कोई नौकरी करता और न घर का कोई काम। नेहा अक्सर अपने पति को पबजी खेलने और काम करने के लिए टोकती थी। रंजीत को यह बात नागवार गुजरती। इसके अलावा, वह लगातार दहेज की मांग करता रहता, जो नेहा के परिजन पूरा नहीं कर पा रहे थे। इन छोटे-मोटे विवादों ने धीरे-धीरे घर का माहौल जहर से भर दिया।

गमछे से गला दबाकर हत्या

घटना वाली रात को हालात बेकाबू हो गए। देर रात नेहा ने फिर से PUBG खेल रहे अपने पति को टोका। आरोप है कि इससे गुस्साए रंजीत ने गमछे से नेहा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, इसलिए उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। हत्या के बाद रंजीत ने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद किया और फरार हो गया। बाद में उसने अपने साढ़ू को मैसेज भेजकर नेहा की मौत की सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

गले पर गमछे के निशान

सुबह जब परिजनों ने नेहा के कमरे का दरवाजा खोला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नेहा का शव कमरे में पड़ा था और सारी स्थिति हत्या की ओर इशारा कर रही थी। पुलिस को सूचना मिलते ही गुढ़ थाने की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में नेहा के गले पर गमछे के निशान मिले। फिलहाल पुलिस इस मामले जांच में जुटी है और मायके वालों के भी बयान लिए गए है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में लगेगा राज्यपाल शासन? इमरान खान पर बवाल के बीच शहबाज के मंत्री का बड़ा बयान, पाकिस्तान में चल क्या रहा है?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड