अपडेटेड 11 June 2025 at 20:09 IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड में ग्रह नक्षत्र का खेल! पूर्ण मांगलिक है सोमन, ज्योतिष का दावा- दोनों की कुंडली नहीं हो रही थी मैच

राजा रघुवंशी की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। राजा आंशिक मांगलिक था और सोनम पूर्ण मांगलिक है। राजा की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि सोनम के परिवार ने मंगलदोष के उपाए नहीं किए थे।

Follow : Google News Icon  
game of planets and stars in Raja Raghuvanshi murder case Soman was a complete Manglik
राजा रघुवंशी हत्याकांड में ग्रह नक्षत्र का खेल! | Image: Republic

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी और सोनम की शादी को 1 महीना हो चुका है, 11 मई, 2025 को दोनों की शादी हुई थी। राजा अब इस दुनिया में नहीं है और सोनम सलाखों के पीछे है। राजा और सोनम दोनों ही मांगलिक थे, यही वजह है कि दोनों की शादी तय हो सकी। लेकिन ग्रह नक्षत्र बता रहे थे कि राजा आंशिक मांगलिक था और सोनम पूर्ण मांगलिक है। ऐसे में सोनम के परिवार को ग्रह शांति के उपाय करने चाहिए थे, लेकिन शायद सोनम मंगलदोष खत्म करने के लिए बलि वाला प्लान बनाकर बैठी थी।

सवाल ये है कि क्या शादी से पहले इनकी कुंडलियां नहीं मिलाई गईं? क्या सोनम, राजा की बलि देने के लिए कामाख्या देवी के दर्शन की मांग पर अड़ी थी? क्या सोनम अपना मंगलदोष दूर करके राज को अपनी जिंदगी में शामिल करने का खौफनाक प्लान बनाकर बैठी थी? राजा की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि सोनम के परिवार ने मंगलदोष के उपाए नहीं किए थे।

बलि प्रथा पर भरोसा

उमा रघुवंशी की मानें तो जब हनीमून से राजा और सोनम के लापता होने की खबर आई, तो सोनम की मां, सोनम की सुरक्षित वापसी की मन्नत मांग चुकी थी। सोनम के लिए बलि देने का प्लान कर चुकी थी, यानी सोनम का परिवार बलि प्रथा पर न सिर्फ भरोसा करता था, बल्कि बलि वाली मन्नतें मांगता और उसे पूरी करता था। शायद यही वजह है कि सोनम ने राज को पाने के लिए राजा की 'बलि' दे दी।

मंगलदोष का खेल

हिंदू धर्म में मान्यता है कि मांगलिक जातकों की शादी के लिए कुछ उपाए किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूर्ण मांगलिक की शादी जिससे होती है, उसकी उम्र लंबी नहीं होती। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोनम ने जानबूझकर कोई उपाय नहीं करवाया था? जिससे राजा की मौत के बाद वो राज से शादी कर सके। राजा रघुवंशी की मां भी ऐसा ही अंदेशा जता रही है।

Advertisement

दोनों की कुंडली नहीं हो रही थी मैच

राजा के परिवार के ज्योतिष अजय दुबे का कहना है कि दोनों की कुंडली में मंगल दोष था। उन्होंने दावा किया कि दोनों की कुंडलियां मैच नहीं हो रही थी। ज्योतिष अजय दुबे को शादी के बाद कुंडली दिखाई गई थी। अजय दुबे ने दावा किया कि राजा के कत्ल में दो महिला शामिल हैं और दूसरी महिला का नाम जल्द सामने आएगा। 

ये भी पढ़ें: क्या लड़कियों को पसंद आ रहे Bad Boys, 'बेरोजगार' प्रेमियों के लिए पत्नियां क्यों करा रही अपने सुहाग का कत्ल?

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 June 2025 at 20:09 IST