अपडेटेड 26 February 2024 at 15:29 IST
उज्जैन को मिली दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण; जानें क्या है इसकी खासियत
महाकाल की नगरी उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी लग गई है। प्रधानमंत्री मोदी 1 मार्च को इस घड़ी का लोकापर्ण करेंगे।
- भारत
- 2 min read

सत्य विजय सिंह
First Vedic clock: महाकाल की नगरी उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी लग गई है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 1 मार्च को इस घड़ी का लोकापर्ण करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रविवार को करीब 80 फीट ऊंचे वॉच टावर पर घड़ी लगाकर स्टालेशन कर टेस्टिंग की गई।
रविवार को शहर में लगने वाली वैदिक घड़ी को करीब 80 फीट ऊंचे वॉच टावर पर लगाने का कार्य किया गया। वैदिक घड़ी 30 घंटे की रहेगी। इसमें मुहूर्त भी देख सकेंगे। ऊंचाई अधिक होने से करीब 150 फीट ऊंची क्रेन के माध्यम से घड़ी को वॉच टावर पर स्थापित किया गया। एक-दो दिन वैदिक घड़ी की टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इसका लोकार्पण 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कालिदास अकादमी में वर्चुअली किया जाएगा।
वैदिक घड़ी की टेस्टिंग शुरू
रविवार को नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक भी जंतर मंतर वॉच टावर पर पहुंचे और वैदिक घड़ी लगाने के कार्य को देखा। निगमायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैदिक घड़ी से सम्बंधित सभी आवश्यक कार्य समय पूर्व पूरा किए जाएं। इधर देर शाम को वैदिक घड़ी की टेस्टिंग का काम भी शुरू हो गया।
Advertisement
क्रेन की मदद से लगाई गई घड़ी
घड़ी का स्टालेशन कार्य करने वाले सुशील गुप्ता ने बताया, वैदिक घड़ी सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक 30 घंटे की रहेगी। इसमें हमारा इंडियन स्टेंडर्ड टाईम है उसके अनुसार 48 मिनट का एक घंटा है। वैदिक समय के साथ ही अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाएगी। हमारा जो पुराना कालगणना का तरीका था,उसी कैलकुलेशन पर यह वैदिक घड़ी बनाई है। वॉच टावर पर करीब 80 फीट की उंचाई पर क्रेन की सहायता से घड़ी लगाई गई है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 February 2024 at 14:50 IST