MP: धार के भोजशाला में 1500 जवान तैनात, बढ़ाई सुरक्षा; कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार शुक्रवार को हिंदू करेंगे महाआरती

धार जिला प्रशासन के लिए कल का दिन बहुत अहम है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पहली बार शुक्रवार को हिंदू संगठन भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 1 से 3 बजे तक कार्यक्रम चलेगा, जिसमें आंदोलन के शहीदों के परिजनों का सम्मान भी होगा।

Follow : Google News Icon  
first Friday at Bhojshala Hindus will perform Maha Aarti for the first time on Friday after the court decision.
धार भोजशाला में शुक्रवार को महाआरती | Image: ANI

Bhojshala Temple: कल शुक्रवार का दिन धार जिला प्रशासन के लिए बेहद अहम होने वाला है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भोजशाला में पहली बार हिंदू समाज पूजा-अर्चना करेगा। हिंदू संगठनों ने भोजशाला परिसर में मां वाग्देवी की महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया है।

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर धार में स्थित भोजशाला परिसर एक मध्यकालीन ऐतिहासिक स्मारक है, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह राजा भोज (परमार वंश, 11वीं शताब्दी) द्वारा निर्मित देवी वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर और संस्कृत विद्या का प्रमुख केंद्र (भोजशाला) है। जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता है।

(PC-ANI)

2003 के ASI आदेश के तहत दोनों समुदायों को अलग-अलग दिनों में पूजा-नमाज की अनुमति थी। 15 मई 2026 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (इंदौर बेंच) ने 242 पन्नों के फैसले में परिसर को देवी वाग्देवी का मंदिर घोषित किया, 2003 का ASI आदेश रद्द किया, हिंदू पक्ष को पूर्ण पूजा अधिकार दिया, ASI को संरक्षण-प्रबंधन सौंपा और मुस्लिम समुदाय के लिए धार में वैकल्पिक भूमि का सुझाव दिया।

महाआरती का कार्यक्रम

हिंदू संगठन दोपहर 1 बजे अखंड ज्योति मंदिर में एकत्रित होंगे। वहां से 1 से 3 बजे तक भोजशाला में मां वाग्देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व भोजशाला आंदोलन में शहीद हुए कार्यकर्ताओं के परिजनों, लाठी-गोली से घायल और जेल गए लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।

Advertisement

पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था

जिला प्रशासन और पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। भोजशाला के अंदर और बाहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

पुलिस की दोपहिया और चारपहिया गाड़ियां पूरे शहर में 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रही हैं। शहर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Advertisement

कलेक्टर और एसपी की अपील

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों, सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढें: सास गिरीबाला ने Twisha Sharma की मौत के बाद 40 से ज्यादा प्रभावशाली लोगों को किया फोन, परिवार ने पूरे मामले में लीपापोती करवाने का लगाया आरोप

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड