Exclusive: 'ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक...', पिता ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में खोले राज, समर्थ पर लगाए कई गंंभीर आरोप

Twisha Case: ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में कई राज खोले, उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही पति समर्थ और सास गिरिबाला पर कई गंभीर आरोप लगाए। जानें ट्विशा के पिता ने मुख्यमंत्री मोहन से मिलकर क्या बात की। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Exclusive Twisha Father Interview
ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में कई राज खोले | Image: Republic

Twisha Sharma Father Exclusive Interview: ट्विशा शर्मा के पिता ने रिपब्लिक को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने सबसे पहले बेटी की मौत की जांच CBI से कराने की मांग दोहराई और कहा कि न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने जानकारी दी कि, परिवार अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के आश्वासन के साथ आगे बढ़ रहा है।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बताया कि उन्होंने वेटरन्स के साथ रैली निकाली। इसके बाद वेटरन्स ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाया। वहां मुख्यमंत्री ने CBI जांच का आश्वासन दिया और जल्द कार्रवाई का वादा किया। ट्विशा के पिता ने आगे कहा कि, 'मुख्यमंत्री को भी बुरा लगा कि गिरिबाला खुलेआम घूम रही हैं।

नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, फिर से हो पोस्टमॉर्टम- ट्विशा के पिता 

ट्विशा का परिवार अभी भी पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहा है, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। पिता का कहना है कि वे अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक दूसरा पोस्टमॉर्टम नहीं हो जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा तंत्र दूसरा पोस्टमॉर्टम रोकने के लिए खड़ा है। 'ये सब डिले टैक्टिक्स हैं। बॉडी को प्रिजर्व नहीं किया जा सकता, ऐसा कहकर हमें डराने की कोशिश की जा रही है।'

पिता नवनिधि शर्मा ने दावा किया कि कई लोगों ने उन्हें धमकाने और डराने की कोशिश भी की है, लेकिन परिवार नहीं डरा। ट्विशा के पिता ने कहा कि, 'हम अपनी आखिरी सांस तक यह लड़ाई लड़ेंगे।'

Advertisement

ट्विशा के पिता का दावा- ‘ड्रग्स लेता था समर्थ’

पिता ने समर्थ के बारे में भी कई खुलासे करते हुए बातें बताईं। उन्होंने कहा कि समर्थ का कॉलेज टाइम में ड्रग्स का केस सामने आया था और उसे डिटेन भी किया गया था। उन्होंने समर्थ के एटीट्यूड और व्यवहार पर सवाल उठाए।

समर्थ की सहमति से गिराया बच्चा- ट्विशा के पिता 

पिता ने बताया कि ट्विशा ने आखिरी बार उनसे बात की थी और कहा था कि वह समर्थ की सहमति से बच्चा गिरा रही है और वापस आ जाएगी। सास गिरिबाला पर भी निशाना साधते हुए पिता ने कहा कि उनकी मां को उनकी लोकेशन की जानकारी है क्योंकि वह टीवी पर बयान दे रही हैं। पुलिस अभी तक उनका पासपोर्ट जब्त नहीं कर पाई है।

Advertisement

न्याय की लड़ाई अब और तेज होगी- पिता नवनिधि

परिवार ने अपील की है कि लोग उनका समर्थन करें। पिता ने जोर देकर कहा कि, 'ये रोने का समय नहीं है, न्याय की लड़ाई लड़नी है। हमारा संघर्ष अब और तेज होगा। यह लड़ाई अभी शुरू हुई है।

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स में 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई, जिसके बाद ट्विशा के घरवालों ने उसकी मौत का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। ट्विशा के पिता और भाई का दावा है कि उसकी हत्या करने के बाद पति और सास ने आत्महत्या की झूठी कहानी रची है। कटारा हिल्स पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पति समर्थ, सास और गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।   

 यह भी पढ़ें: Twisha Video: ट्विशा शर्मा का नया वीडियो आया सामने, केस में अब तक...

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड