अपडेटेड 5 January 2026 at 13:34 IST
सरकारी आदेश में कैलाश विजयवर्गीय के 'घंटा' वाले बयान का जिक्र कर फंसे SDM, किए गए सस्पेंड, क्या है पूरा मामला?
Dewas SDM Suspended after order controversy: देवास में एक सरकारी आदेश में कैलाश विजयवर्गीय के विवादित 'घंटा' वाले बयान का जिक्र करने पर एसडीएम आनंद मालवीय पर एक्शन हुआ है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अभिषेक शर्मा को देवास का नया एसडीएम नियुक्त किया गया।
- भारत
- 2 min read

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के देवास जिले के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) आनंद मालवीय का सरकारी आदेश वायरल होने के बाद उन पर एक्शन हुआ है। उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि गलत आंकड़ों का उपयोग SDM ने बिना परीक्षण किए अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर गलत आंकड़ों पेश करने की बात कही गई।
दरअसल, 3 जनवरी 2026 को देवास SDM कार्यालय से आदेश जारी हुआ था। यह आदेश कांग्रेस की ओर से एक प्रस्तावित प्रदर्शन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने से जुड़ा था।
सरकारी आदेश की भाषा ने चौंकाया
आदेश की भाषा ने सबको हैरान किया। इस पर SDM आनंद मालवीय के साइन थे। आदेश में लिखा था, "इंदौर में BJP शासित नगर निगम की ओर से सप्लाई किए गए दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई और 2800 व्यक्ति का इलाज चल रहा है। इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर जब प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से पत्रकार ने सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब में अशोभनीय टिप्पणी 'घंटा' का उपयोग किया, जो अमानवीय और निरंकुशता की निशानी है।"
सरकारी आदेश में आगे लिखा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशों के अनुसार BJP सांसदों और विधायकों के घर के सामने 'घंटा' बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Advertisement
जहां आमतौर पर प्रशासनिक आदेशों में केवल प्रदर्शन की जानकारी और ड्यूटी का जिक्र ही किया जाता है, लेकिन इस आदेश में सरकार के खिलाफ आरोप लगाए गए और आंकड़े लिख दिए गए। आदेश से ऐसा लगा कि इसमें कांग्रेस के ज्ञापन का राजनीतिक हिस्सा जस का तस कॉपी कर दिया गया था।
SDM पर हुआ एक्शन
देखते देवास कलेक्टर और उच्च अधिकारियों के ये सरकारी आदेश संज्ञान में आते ही प्रशासन हरकत में आ गया। इसके बाद देवास कलेक्टर ने 4 जनवरी को संभागायुक्त को एक रिपोर्ट भेजी। इसके आधार पर उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने SDM आनंद मालवीय को निलंबित कर दिया। साथ ही कहा गया कि गलत आंकड़ों का उपयोग एसडीएम ने बिना परीक्षण किए अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर गलत आंकड़ों के साथ आदेश जारी किया।
Advertisement
निलंबन की कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत की गई है।
साथ ही SDM कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 अमित चौहान को भी निलंबित किया गया है। वहीं, अभिषेक शर्मा को देवास का नया एसडीएम नियुक्त किया गया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 January 2026 at 13:34 IST