Datia By Election: दांव पर 'दादा' की साख... दतिया उपचुनाव में BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की होगी जीत या कांग्रेस मारेगी बाजी?

दतिया सीट पर यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने की वजह से हो रहा है। मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Datia Byelection
दतिया उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी | Image: X

Datia Byelection: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर आज (30 जुलाई) उपचुनाव हो रहा है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक क्षेत्र के 32.53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 12.94% दर्ज किया गया था।  

नरोत्तम मिश्रा ने भी सुबह अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला और जीत का दावा किया। दतिया उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मकसद भारतीय जनता पार्टी की जीत और दतिया का विकास है; इसीलिए 'कमल' का बटन दबाया गया, अच्छी वोटिंग की उम्मीद है। कांग्रेस हारने पर हमेशा आरोप लगाती है; यह उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है।"

केंद्रों पर दिखी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम  

सुबह से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए 291 मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी है।  

दतिया के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। सुबह 5:30 बजे मॉक पोल कराया गया था। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर एक कंट्रोल यूनिट (CU), एक बैलेट यूनिट (BU) और एक VVPAT में तकनीकी खराबी सामने आई थी, जिन्हें राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी और CCTV कैमरों की निगरानी में तुरंत बदल दिया गया।  

Advertisement

2.20 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे किस्मत  

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,20,410 पात्र मतदाता हैं, जिनमें 1,16,116 पुरुष मतदाता, 1,04,284  महिला मतदाता और 10   अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। कुल 291 मतदान केंद्रों में से 185 ग्रामीण और 106 शहरी इलाकों में बनाए गए हैं।संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने 233 केंद्रों को 'क्रिटिकल' और 28 को 'वल्नरेबल' श्रेणी में रखा है। पूरे क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है।  

क्यों हो रहा है दतिया में उपचुनाव?  

दतिया सीट पर यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने की वजह से हो रहा है। अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत द्वारा एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच हैं।

Advertisement

3 अगस्त को आएंगे नतीजे

मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके बाद EVM मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया जाएगा। मतों की गिनती 3 अगस्त 2026 को होगी, जिसके बाद तय होगा कि दतिया की जनता किसे अपना अगला प्रतिनिधि चुनती है।

यह भी पढ़ें: Bankipur Byelection: बांकीपुर सीट पर वोटिंग के बीच मचा घमासान, BJP ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, की ये मांग

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड