'सुंदर महिला की डेडबॉडी से रेप होता है...', कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा के अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO

Abhay Mishra: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सेमरिया में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने संजय गांधी अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेड बॉडी से रेप किया जाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Abhay Mishra Statement On Sanjay Gandhi Hospital: मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने संजय गांधी अस्पताल को लेकर एक बेहद विवादित और चौंकाने वाला बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और पोस्टमार्टम व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अगर किसी सुंदर महिला की मौत हो जाती है और पोस्टमार्टम के समय अगर उसके परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं होते, तो मृत महिला के शव के साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत की जाती है।

मतकों के परिजनों से अवैध वसूली का भी आरोप

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के नाम पर मृतकों के परिजनों से अवैध वसूली की जाती है।

अभय मिश्रा ने क्या-क्या कहा?

अभय मिश्रा ने कहा, 'संजय गांधी अस्पताल में अगर किसी सुंदर की मौत हो जाती है और पोस्टमार्टम के वक्त अगर उसके घर-परिवार के लोग खड़े नहीं रहते हैं तब डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है। पोस्टमार्टम के दौरान खड़े रहने के लिए पैसा देना पड़ता है।'

Advertisement

अस्पताल की प्रतिक्रिया का इंतजार

विधायक के इस सनसनीखेज दावे ने अस्पताल की सुरक्षा और शवों की निगरानी को लेकर को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि, इन आरोपों की सत्यता और उनके पुख्ता आधार को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे विवाद पर संजय गांधी अस्पताल प्रशासन ने अब तक चुप्पी साध रखी है और उनकी तरफ से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर, किसी भी पीड़ित परिवार या मृतक के परिजनों ने इस तरह की किसी घटना या शिकायत की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: 'पहली बार अपराधी भी यूनिफॉर्म में घूमेंगे', सपा के यूथ विंग के नए ड्रेस कोड पर ओपी राजभर का तंज, अखिलेश यादव को याद दिलाई अनुशासन वाली बात

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड