अपडेटेड 15 June 2025 at 21:04 IST

Love Jihad पर लाखों खर्च, कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी कर रहा था फंडिंग! हिंदू लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश

MP Love Jihad : इंदौर में दो पीड़ित की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ रेप और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद को अंजाम देने के लिए फंडिंग करने का आरोप है।

Follow : Google News Icon  

Love Jihad Case : देश के अलग-अलग राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून और कार्रवाई के बाद भी ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। आरोप है हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। लव जिहाद का शिकार बनाने के लिए साहिल शेख और अल्ताफ सालों से हिंदू लड़कियों से फोन पर बात कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अन्य कुछ राज्यों ने धर्मांतरण विरोधी कानून बनाए हैं, जिन्हें अक्सर "लव जिहाद" को रोकने के लिए जोड़ा जाता है। मध्य प्रदेश सरकार में 2021 में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू हुआ, जिसमें 5 साल तक की सजा का प्रावधान है। बावजूद इसके लव जिहाद के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

दो पीड़ित आई सामने

बाणगंगा पुलिस ने दो पीड़ित की शिकायत पर साहिल शेख और अल्ताफ के खिलाफ रेप और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक वीडियो में आरोपी स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें हिंदू लड़कियों को बरगलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाने के लिए लाखों रुपये मिलते हैं। एक आरोपी के साथ एक लाख और दूसरे के साथ 2 लाख रुपये में डील हुई थी। इसके बदले प्यार के जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों से शादी करनी थी।

एक लव जिहादी साहिल कार शोरूम में काम करता है और दूसरा अल्ताफ पेंटर का काम करता है। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी हिंदू लड़कियों को शिकार बनाने के लिए लाखों रुपए बांट रहा है।

Advertisement

कांग्रेस पार्षद कर रहा था फंडिंग

सामने आए वीडियो में लव जिहादी कह रहे हैं कि हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फंडिंग कर रहा था। लव जिहादियों के मसीहा कांग्रेस पार्षद ने एक को एक लाख और दूसरे को 2 लाख रुपए देकर हिंदू युवतियों से शादी करने के बाद देह व्यापार के धंधे में धकेलने की योजना बनाई थी। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद को भी 120बी के तहत आरोपी बनाया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी

'इस्लाम धर्म कबूल करवाऊंगा'

लव जिहाद के आरोपियों के मोबाइल फोन से एक चैट भी मिली है। जिसमें वो किसी युवक से बात करते हुए कह रहा है कि वह लड़की का बॉयफ्रेंड अयान लाला है और नरवल में रहता है और धमकी भरे शब्दों में कहता है कि तुझसे जो बने कर लेना। उसको मैं इस्लाम धर्म कबूल करवाऊंगा और तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। हमारे धर्म में ऐसा ही लिखा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Iran-Israel conflict : तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारतीयों की मदद के लिए हॉटलाइन नंबर जारी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 June 2025 at 21:04 IST