MP News: सतना चर्च हॉस्टल में नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप, गले पर फंदे का निशान; इस प्रदेश की निवासी
मध्य प्रदेश के सतना के बराकला स्थित चर्च हॉस्टल में रह रही असम की एक छात्रा का रविवार की शाम संदिग्ध हालत में शव मिला है। छात्रा के गले में फंदे के निशान मिले।
- भारत
- 2 min read

मध्य प्रदेश के सतना के बराकला स्थित चर्च हॉस्टल में रह रही असम की एक छात्रा का रविवार की शाम संदिग्ध हालत में शव मिला है। छात्रा के गले में फंदे के निशान पाए गए है। मृतक असम के गोलाघाट जिले के संतीपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने फोन पर छात्रा के परिजन को घटना की सूचना दे दी है, और मामले की जांच कर रही है।
रविवार की शाम को हॉस्टल की महिला स्टाफ नाबालिग छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के गले में फंदे के निशान पाए गए है।
हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश, गले पर फंदे के निशान
बताया जा रहा है कि वो पिछले 6 महीने से हॉस्टल में रहकर अंग्रेजी सीख रही थी। पुलिस को मृतक के परिजन को घटना की सूचना देने के दौरान ही, इस बात का पता चला कि उसने दोपहर में फोन पर बहन से बात की थी, हालांकि तब उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।
Advertisement
हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
घटना के दौरान कमरे में कोई और छात्रा मौजूद नहीं थी, पुलिस ने जांच के लिए मृतक छात्रा का फोन सीज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामे के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हॉस्टल इंचार्ज, चर्च प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है ये आत्महत्या है या इसके पीछे वजह कुछ और है, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।