मध्य प्रदेश: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, कई लोगों के घायल होने की खबर, शहर में अफरातफरी

मध्‍य प्रदेश के हरदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के पटाखा फैक्‍ट्री में जबदस्‍त धमाके के बाद आग लग गई है।

Follow : Google News Icon  
harda fire
dd | Image: Republic

Blast at firecracker factory in Madhya Pradesh's Harda: मध्‍य प्रदेश के हरदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के पटाखा फैक्‍ट्री में जबदस्‍त धमाके के बाद आग लग गई है। आग लगने के बाद फैक्‍ट्री में शुरू हुए धमाके से पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हादसे में कई लोगों के जान जाने की आशंका है। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है।

फैक्ट्री में पटाखों के लिए रखे बारूद में जैसे ही आग लगी वैसे ही तेज धमाकों से करीब 20 किलोमीटर तक लोगों के घर हिल गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली है।

दूर से दिख रही थीं आग की लपटें

तेज धमाकों की  वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण की जानकारी का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

ब्‍लास्‍ट के बीच राहत कार्य में देरी

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंच गई। ब्लास्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के समय 30 से अधिक मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घायलों और मृतकों में बच्चों और महिलाओं के होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।   शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतने भीषण थे कि आसपास के मकान गिर गए।  

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड