अपडेटेड 11 August 2025 at 10:44 IST
MP: 'चाचा विधायक हैं हमारे...', टोल के लिए हंगामा करने लगा MLA का भतीजा, VIRAL हुआ धमकी देने का VIDEO
MP News: निखिल चौधरी अपने साथियों संग भौंरासा टोल प्लाजा से गुजर रहा था। टोल कर्मचारी ने कार का टोल मांगा, जिस पर उसने खुद को विधायक का भतीजा बताया। इसके बाद वो टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा करने लगा।
- भारत
- 2 min read
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के देवास से विधायक मनोज चौधरी के भतीजे की दबंगई का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा पर निखिल चौधरी ने टोल प्लाजा ने खूब हंगामा किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विधायक का भतीजा निखिल हाथ में लठ लेकर जमकर गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। उसे ये भी कहते सुना जा सकता है कि यहां से विधायक जी के नाम से गाड़ियां निकलेंगी।
टोल मांगने पर किया खूब हंगामा
जानकारी के मुताबिक मामला इंदौर-भोपाल रोड पर भौंरासा के पास टोल नाका का है। जानकारी के अनुसार, निखिल चौधरी अपने साथियों संग भौंरासा टोल प्लाजा से गुजर रहा था। टोल कर्मचारी ने कार का टोल मांगा, जिस पर निखिल ने खुद को विधायक का भतीजा बताया। उसने टोल देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी के टोल न छोड़ने देने पर वो नाराज हो गया। उसने हाथ में लाठी ली और वहां हंगामा खड़ा कर दिया।
बैरिकेड उठाकर फेंके, धमकी भी की
इस घटना के सामने आए वीडियो में निखिल को लठ लेकर टोल प्लाजा पर लगे बैरिकेड उठाकर फेंकते हुए देखा जा सकता है। वे जमकर चीख-चिल्ला रहा है और खूब गाली-गलौज करता भी दिखाई दे रहा है। उसने खुद को विधायक का भतीजा बताया। वे कहता है, "मेरी बात सुन विधायक जी के नाम पर यहां सारी गाड़ियां निकलेंगी।" वह हाथ में लाठ लेकर जिस कर्मचारी ने पैसे मांगे थे उसको मारने के लिए ढूंढता नजर आया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक हंगामा चलता रहा।
वीडियो में एक पुलिसकर्मी को निखिल को रोकते हुए और उसे हाथ से लाठी छीनने की कोशिश करते देखा गया, लेकिन वह तब भी नहीं माना और हंगामा करता रहा। इस वजह से वहां गाड़ियों की कतार भी लग गई। घटना 6 अगस्त की बताई जा रही है।
Advertisement
बता दें कि मनोज चौधरी देवास जिले की हाटपीपल्या विधानसभा सीट से BJP के विधायक हैं। निखिल उनके बड़े भाई बलराम चौधरी का बेटा है। वो खुद भी एक MBBS डॉक्टर है। इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करता है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले के बाद भोरासा थाना पुलिस ने टोल कर्मचारी राघवेंद्र सिंह राजावत की शिकायत पर निखिल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 August 2025 at 10:42 IST