अपडेटेड 14 January 2024 at 21:43 IST
'ले रही हूं अंतिम विदाई', उमा भारती ने क्यों कहा ऐसा, कार सेवा के दिनों को याद कर हुईं भावुक
Ram Mandir: उमा भारती ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान एक बार पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर के लिए मरने तक की इच्छा तक जताई थी।
- भारत
- 3 min read

BJP Leader Uma Bharti: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राम मंदिर आंदोलन और कार सेवा के दिनों को याद करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि कार सेवा के दौरान फैजाबाद के मुसलमानों ने उनकी सहायता की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी समर्थकों के साथ अंतिम मुलाकात हैं। इस दौरान वह भावुक हो गईं।
खबर में आगे पढ़ें…
- कार सेवा के दिनों को याद करते हुए उमा भारत ने क्या बताया?
- कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने क्या कहा?
- उमा भारती ने क्यों कहा- ये मेरी अंतिम मुलाकात?
कार सेवा के दिनों को उमा भारती ने किया याद
उमा भारती ने कहा कि हमने 1992 में ही मथुरा और काशी के मुद्दे को भी उठाया था। हमने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भुला दिया है। उन दिनों देवराह बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि विवादित ढांचे की एक-एक ईंट लोग ले जाएंगे, और ऐसा ही हुआ।
उमा भारती ने बताया कि आंदोलन के दौरान एक बार पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर के लिए मरने तक की इच्छा तक जताई थी। उन्होंने ये सब बातें माता बेटीबाई सोशल फाउंडेशन के आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बाद असली लड़ाई अब राम राज्य के लिए शुरू होगी। महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा हो, पढ़ाई-स्वास्थ्य हो, हर व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। रामराज्य लाना है तो सबको साथ आना होगा। किसी एक के प्रयास से यह संभव नहीं होगा।
Advertisement
'मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं...'
इस दौरान उमा भारती ने अंतिम मुलाकात की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं समर्थकों से अंतिम बार मिल रही हूं। 17 से 22 जनवरी तक मैं अयोध्या जाऊंगी। इसके बाद अपने गांव रहूंगी। मुझे लग रहा है, शायद सबसे अब मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं।
कांग्रेस पर बरसीं उमा भारती
राम मंदिर के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर बोली उमा भारती ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अशोभनीय कृत्य किया है। कांग्रेस के जिन नेताओं को निमंत्रण मिला है उन्हें जाना चाहिए था। राम के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि आस्था की अवहेलना कांग्रेस को भारी पड़ी, जिनको गोली चलाने भेजा गया था वो भी रामलला की आरती उतारने लगे हैं।
Advertisement
इस दौरान उमा भारती ने कांग्रेस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत टूटा कब था, जो राहुल गांधी उसे जोड़ने चले है। राहुल को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारत जोड़ना चाहिए। उन्होंने पीओके या फिर अयोध्या जाना चाहिए।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 January 2024 at 21:43 IST