Bhopal Accident: भोपाल में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली और लोडिंग की भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 घायल

भोपाल के बैरसिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 लोगों के मौके पर मौत हो गई, दर्जन भर लोग घायल है। होशंगाबाद नदी में स्नान करने जा रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhopal accident
भोपाल में दर्दनाक हादसा | Image: Republic

Bhopal Road accident: भोपाल के बैरसिया में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर होने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक विदिशा जिले के सिरोंज इलाके के हैं। ये सभी लोग सिरोंज से होशंगाबाद नदी में स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

सभी लोग लोडिंग वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तभी बैरसिया के विधा विहार स्कूल के पास ये टक्कर हो गई, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पांचों की जान चली गई। मौके पर मौजूद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीएम आशुतोष शर्मा और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री भी मौके पर पहुंचे।

वाहन के अंदर फंस गए लोग, मची चीख-पुकार 

लोडिंग वाहन में सवार लोग विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले थे। यह सभी श्रद्धालु मकर संक्रांति मनाने और नर्मदा स्नान के लिए होशंगाबाद (नर्मदापुरम) की ओर जा रहे थे। सुबह जब उनका वाहन बैरसिया के विद्या विहार स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर मची चीख-पुकार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। लोडिंग वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। 

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

बैरसिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगाी। वहीं, विधायक खत्री ने कहा कि, 'पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।' खबर लिखे जाने तक हादसे के कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि हादसे का कारण क्या था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BMC चुनाव के लिए 29 निगमों में भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड