Bhopal: बैरसिया के लालरिया गांव में स्कॉर्पियो ने 4 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर मौत; पूरी घटना CCTV में कैद

भोपाल में लालरिया गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की वजह से 4 साल की बच्ची की जान चली गई। दो बहनें चॉकलेट खरीदने दुकान पर गई थीं, तभी हादसे का शिकार हो गईं। वहीं, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bhopal Road Accident Video: भोपाल में बैरसिया के लालरिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरा हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिससे घटना की सारी तस्वीर साफ हो गई।

कैसे हुआ हादसा? 

पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनें घर के पास दुकान पर चॉकलेट खरीदने गई थीं। बड़ी बहन सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन छोटी बच्ची सड़क किनारे बैठ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। वहीं, इंसानियत की हद पार हुई जब ड्राइवर ने रुकने की बजाय कार समेत वहां से फरार होने की कोशिश की। लेकिन आनन-फानन में उसे गाड़ी वहीं छोड़नी पड़ी लेकिन खुद वहां से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आरोपी चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि सड़क पर वाहनों की लापरवाही आम हो गई है और बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम नहीं हैं।

हिट एंड रन मामले में FIR दर्ज

बैरसिया पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हिट एंड रन मामले में FIR दर्ज कर ली है। CCTV फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। वाहन की नंबर प्लेट और बाकी क्लू के जरिए आरोपी को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

छोटे-छोटे गांवों में भी सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, बच्चियां चॉकलेट खरीदने निकली थी लेकिन उनमें से एक बच्ची जान गंवा बैठी। ये हादसा सिर्फ एक परिवार की ट्रेजडी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। रोड सेफ्टी पर जागरूकता और सख्त कानून की जरूरत है। माता-पिता को भी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम सिखाने चाहिए और छोटे बच्चों को अकेले सड़क पर नहीं भेजना चाहिए। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में 12वीं क्लास तक स्कूल बंद

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड