लिफ्ट में घुसा, महिला से की बात, और दरवाजा खुलते ही मगलसूत्र खीच हुआ फरार; AIIMS में चेन स्‍नेचिंग का VIDEO हैरान कर देगा

भोपाल AIIMS की लिफ्ट में स्त्री रोग विभाग में अटेंडेंट वर्षा सोनी से मंगलसूत्र छीना गया है। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। अस्पताल में खुलेआम महिला लूट की इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bhopal AIIMS Snatching: भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) अस्पताल से चौंकाने वाली वीडियो सामने आई है। जहां खुलेआम अस्पताल के अंदर लिफ्ट में महिला कर्मचारी से उसके मंगलसूत्र छीन लिया गया और यह घटना लिफ्ट में लगे CCTV में कैद हो है। वीडियो सामने आने के लिए महिला सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि अस्पताल जैसी जगह भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

पीड़िता का नाम वर्षा सोनी बताया जा रहा है जो स्त्री रोग विभाग में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। महिला ड्यूटी के दौरान ब्लड बैंक के पीछे वाली लिफ्ट में अकेली थीं। एक मास्क पहने युवक लिफ्ट में घुसा और आंखों के विभाग की मंजिल के बारे में पूछने लगा। जैसे ही लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची, आरोपी ने महिला पर झपट्टा मारा, उन्हें धक्का दिया और गले से सोने की मोतियों वाली चेन और मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। चेन टूटकर गिर गई, लेकिन मंगलसूत्र को लेकर लुटेरा लिफ्ट के दरवाजे खुलते ही सीढ़ियों की ओर से बाहर भाग गया। घटना कल शाम ( 26 जनवरी) की बताई जा रही है।

CCTV फुटेज सामने आया 

लिफ्ट के अंदर लगा CCTV कैमरे ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। फुटेज में आरोपी का चेहरा मास्क से ढका हुआ दिख रहा है, जिससे पहचान करना भी मुश्किल है। आरोपी IPD गेट की ओर सीढ़ियों से फरार हो गया। पुलिस इस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

भोपाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

यह घटना AIIMS जैसे बड़े संस्थान में हुई है। घटना के वक्त लिफ्ट क्षेत्र में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। रविवार की छुट्टी होने और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण अस्पताल काफी खाली था। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता घटना के बाद करीब 10 मिनट तक रोती रहीं, तब जाकर एक गार्ड ने उन्हें देखा और सूचना दी। महिला ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की जांच जारी है। यह घटना भोपाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। AIIMS जैसे अस्पताल में भी ऐसी वारदात होने से लोग हैरान हैं।    

Advertisement

यह भी पढ़ें: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्‍पेंड, कमिश्नर करेंगे जांच

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड