अपडेटेड 5 April 2025 at 14:58 IST
Ram Navami 2025: 4000 पुलिस बल, हाईराइज बिल्डिंग पर जवानों की तैनाती, RAF की टुकड़ी... भोपाल में 3 बड़े जुलूस से पहले अलर्ट
पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने रिपब्लिक भारत टीवी से बातचीत में कहा कि पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है।
- भारत
- 2 min read

सत्य विजय सिंह की रिपोर्ट
रामनवमी के पर्व को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने रिपब्लिक भारत टीवी से बातचीत में कहा कि पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में तीन बड़े जुलूस निकलेंगे, जिनकी निगरानी के लिए 4000 से ज्यादा पुलिस बल, RAF की टुकड़ी और हाई राइज बिल्डिंग्स पर जवानों की तैनाती की गई है।
परंपरागत मार्गों से ही जुलूस निकाले जाएंगे और डीजे पर भड़काऊ गाने पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी स्पेशल मॉनिटरिंग की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि आयोजकों और समाज के प्रमुख लोगों से पहले ही चर्चा की जा चुकी है ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
देशभर में कल रामनवमी का त्योहार
देशभर में रामनवमी का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ ही महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अलर्ट है। पूर्व में इन राज्यों में रामनवमी जुलूस के दौरान अप्रिय स्थिति बनी है। इससे निपटने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
Advertisement
शहर-शहर ऐसे मनाई जाएगी रामनवमी
रामनवमी की तैयारियां पूुरी कर ली गई हैं। हर शहर में प्रमुख राम मंदिरों को सजाया गया है। कई स्थानों पर राम रथयात्रा निकलेगी। इसमें आकर्षक अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति और हनुमान जी की झांकियों के साथ रामलला रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने और उनके हालचाल जानने निकलेंगे। यात्रा में अश्व ध्वज वाहक और सैकड़ों युवा भगवा ध्वज लेकर चलेंगे। यात्रा में आगे घोड़े-बग्गी, बैंड बाजे और हाथी भी रहेंगे। इसके अलावा श्रीराम महायज्ञ तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती होगी।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 April 2025 at 14:44 IST