अपडेटेड 16 August 2025 at 21:02 IST
BIG BREAKING: लैंड के समय लड़खड़ाया एयर इंडिया का विमान, ग्वालियर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; हलक में आ गई थी यात्रियों की जान
ग्वालियर एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा उस वक्त टल गया जब लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया का विमान रनवे पर लड़खड़ा गया।
- भारत
- 2 min read

Air India Flight: ग्वालियर एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा उस वक्त टल गया जब लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया का विमान रनवे पर लड़खड़ा गया। विमान बेंगलुरु से आ रहा था। उसमें सवार यात्रियों की जान हलक में आ गई। लेकिन पायलट ने फौरन जहाज को टेकऑफ कर लिया और फिर दूसरी बार सफल लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय फ्लाइट अचानक झटके खाने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यह प्लेन बंगलुरु से ग्वालियर आ रहा था। लैंडिंग के समय ही इसमें तकनीकी खामी आ गई।
प्लेन की लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन एयरलाइन की सर्विस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। यात्रियों का आरोप है कि तकनीकी खामी के चलते उनकी जान जोखिम में थी और विमान कंपनी ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरती है।
यात्रियों ने किया हंगामा
लैंडिंग के बाद जब यात्री विमान से बाहर निकले तो उन्होंने एयर इंडिया पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइन ने उन्हें घटिया सेवाएं प्रदान की और उनकी जान को खतरे में डाला। हंगामा काफी देर तक चला। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को शांत किया और उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूत्रों ने इसकी वजह तकनीकी खराबी बताई। उनका कहना है कि सही वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 August 2025 at 20:17 IST