दिल्ली में सरकार हटते ही AAP का डिब्बा गोल! इस ऑफिस में लटक गया ताला, जानिए क्या है कारण

मकान मालिक को आशंका है कि AAP कार्यकर्ता रात के अंधेरे में चोरी से सामान ले जा सकते हैं। इसलिए उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी और पार्टी से बकाया किराया मांगा है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aap office locked bhopal
AAP कार्यालय पर लगा ताला | Image: Video Grab

Mp News : साल 2025 आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मिली करारी हार के बाद अब मध्य प्रदेश में भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय पर ताला लग गया है। मकान मालिक ने आरोप लगाया है कि AAP ने 3 महीने से मकान का किराया नहीं दिया है और 6 महीने से बिजली बिल भी जमा नहीं किया है। जिसके बाद मकान मालिक ने पार्टी कार्यालय पर ताला लगा दिया।

AAP ने दिल्ली और पंजाब की तरह ही मध्य प्रदेश में भी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की थी। पार्टी को कोई सफलता तो मिली नहीं, उल्टा पार्टी कार्यालय पर भी ताला लग गया है। आम आदमी पार्टी का यह कार्यालय सुभाष नगर में स्थित है। मकान मालिक विवेक गंगलानी ने जल्द किराया नहीं मिलने पर मामले को थाने तक ले जाने की चेतावनी दी है।

धमकी देने का आरोप

मकान मालिक विवेक गंगलानी ने बताया कि AAP ने 3 महीने से पैसे नहीं दिए हैं। AAP पर 3 महीने का 60 हजार रुपये किराया बकाया है। इसके अलावा 6 महीने का करीब 13 हजार रुपये बिजली बिल भी जमा नहीं किया है। कई बार कॉल किया, लेकिन वह उठाते नहीं है। आरोप है कि अन्य लोगों से फोन कराकर धमकी दिलाते है।

चोरी से सामान न ले जाएं...

मकान मालिक को आशंका है कि AAP कार्यकर्ता रात के अंधेरे में चोरी से सामान ले जा सकते हैं। इसलिए उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर गेट के सामने दीवार से लगकर पोकलेन मशीन खड़ी कर दी गई है। वहीं, कार्यालय पर ताला लगने को लेकर AAP जिलाध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदेश कार्यालय की जानकारी नहीं है। इस पूरे मामले की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल को भी जानकारी नहीं है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 2013 में जब केदारनाथ में टूटा था ग्लेशियर, रातोंरात आया जलसैलाब, मिली थी 4700 लाशें; खौफनाक हादसे से आज भी कांप जाती है रूह

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड