मध्य प्रदेश: रीवा में एलजी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के इलेक्ट्रानिक आइटम जलकर हुए खाक

मध्य प्रदेश के रीवा शहर का एलजी शोरूम मंगलवार को भीषण आग की चपेट में आ गया। शोरूम में रखा लाखो का कीमती इलेक्ट्रानिक आइटम जलकर खाक हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

सत्य विजय सिंह

मध्य प्रदेश के रीवा शहर का एलजी शोरूम मंगलवार को भीषण आग की चपेट में आ गया। शोरूम में रखा लाखो का कीमती इलेक्ट्रानिक आइटम जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल और नगर निगम की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी ज्यादा भयावह थी कि लपटे आसमान छू रही थी, कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।

आगजनी की घटना समान थाना क्षेत्र अंतर्गत बरा में स्थित एलजी शो रूम की है। शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी भयानक की थी कि उनसे देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस, प्रशासन सहित दमकल टीम मौके पर पहुंचा।

रीवा में एलजी शोरूम में लगी भीषण आग

Advertisement

भीषण आग को देखते हुए एक साथ चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले आग विकराल रूप ले चुकी थी कि शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद होने के कारण आग बेकाबू हो गई, आग की लपटे आसमान छू रही थी उसके नजदीक जाने में दमकल को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

आग लगने का कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

शोरूम में लगी आग और आसमान में उठते धुएं से मौके पर जाम की स्थिति बन गई। जिसके चलते सिरमौर चौराहे से नए बस स्टैंड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: 5 कारोबारियों पर आयकर का छापा, शादी का स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची टीम

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड