मध्य प्रदेश के तीन जिलों में डायरिया से 17 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के तीन जिलों में डायरिया से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डायरिया से कुल 800 लोग बीमार हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Death due to diarrhea in three districts of Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के तीन जिलों में डायरिया से लोगों की मौत हुई। | Image: Pixabay/representative

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के तीन जिलों में डायरिया से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय निदेशक संजय डी मिश्रा ने पीटीआई भाषा को बताया कि डायरिया से कुल 800 लोग बीमार हुए हैं। इन 17 मौतों में से छह-छह मौतें जबलपुर और मंडला जिलों में हुई हैं, जबकि पांच मौतें डिंडोरी जिले में हुई हैं। उन्होंने बताया कि ये मौतें डेढ़ महीने में हुई हैं।

मिश्रा ने बताया कि डायरिया के सबसे ज्यादा करीब 350 मरीज डिंडोरी जिले में पाए गए और इनमें से पांच की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मंडला में डायरिया के करीब 180 मामले सामने आए हैं, जबकि जबलपुर में कुंडम, सिहोरा और पाटन ब्लॉक में 150 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की जांच की गई है और कुछ स्थानों पर पानी में संदूषण पाया गया है। लोगों को पानी उबालकर पीने और भोजन को ढक कर खाने की सलाह दी गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है। प्रभावित क्षेत्रों में बोरवेल के पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है और टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं और दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों को इलाज के लिए देर से अस्पताल लाया जा रहा है, जिससे उनकी हालत गंभीर हो रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर मरीजों और अन्य नागरिकों को परामर्श दे रहे हैं।

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड