मध्यप्रदेश: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बुरहानपुर में तनाव, एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में सोशल मीडिया पर एक ‘‘आपत्तिजनक’’ पोस्ट को लेकर तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Morphine worth Rs 1.5 crore recovered, drug peddler arrested in UP's Barabanki
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative image

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘‘आपत्तिजनक’’ पोस्ट को लेकर तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने पत्रकारों को बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित होने के बाद एक समुदाय के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संबंधित पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और रात करीब 10 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई।

पाटीदार ने कहा कि एहतियाती आदेश जारी किए गए हैं और लोगों को इस तरह के पोस्ट को प्रसारित न करने की सलाह दी गई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड