अपडेटेड 28 December 2024 at 14:23 IST

Madhya Pradesh: रातभर हुई बारिश, आज ओलावृष्टि का अनुमान

Weather Update in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी घटनाओं के कारण मध्यप्रदेश में रातभर बारिश हुई।

Follow : Google News Icon  
Delhi Weather Updates: IMD Issues Orange Alert
Madhya Pradesh: रातभर हुई बारिश, आज ओलावृष्टि का अनुमान | Image: ANI

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी घटनाओं के कारण मध्यप्रदेश में रातभर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि…

मौसम अधिकारियों ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या तक ठंड फिर से लौटने का अनुमान है और पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि रविवार को आसमान साफ ​​होने और अगले 72 घंटों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। शनिवार को सुबह 8:10 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुमार ने कहा कि आईएमडी को शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आईएमडी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि, बिजली गरजने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - ज्यादा अदरक वाली चाय पीने से क्या होता है?एक कप चाय में कितनी डालें अदरक

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 December 2024 at 14:23 IST