अपडेटेड 23 March 2024 at 16:18 IST

मध्य प्रदेश : मुरैना में मधुमक्खियों के हमले में एक शख्स की मौत, चार लोग घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक खेत में काम करते समय मधुमक्खियों के डंक मारने से 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
bee attack
मधुमक्खियों का हमला | Image: pexels

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक खेत में काम करते समय मधुमक्खियों के डंक मारने से 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर अंबाह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोली माता रोड पर हुई। सरकारी चिकित्सा अधिकारी डी एन यादव ने बताया कि मधुमक्खियों के झुंड ने एक कृषि क्षेत्र में मजदूरों के एक समूह को काट लिया।

सिविल सर्जन गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पांच मजदूरों को चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया गया और उनमें से एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यादव के अनुसार, घायल श्रमिकों में से एक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि तीन अंबाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : रूस: मॉस्को हमले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 115 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 16:13 IST