Madhya Pradesh: निर्माणाधीन मंदिर का ढहा गुंबद, एक व्यक्ति की मौत और 5 घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dairy Owner, 50, Shot Dead In Enmity In UP's Ghaziabad; Son Injured
मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल | Image: Unsplash

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गांव में सोमवार दोपहर को हुई।

बिस्टान थाना प्रभारी आईएस मुजाल्दे ने कहा..

बिस्टान थाना प्रभारी आईएस मुजाल्दे ने कहा, ‘एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढह गया, जिसमें 35 वर्षीय ठेकेदार दिनेश की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।’ मुजाल्दे के अनुसार, निर्माणाधीन मंदिर का एक खंभा कमजोर होने के कारण गिर गया, जिससे उसका गुंबद ढह गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

रूपारेल नदी के तट पर इस मंदिर का निर्माण पिछले सात महीनों से चल रहा है। सोमवार को भारी बारिश के कारण नदी उफान पर थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि एक मजदूर का दाहिना हाथ कट गया है, जिसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य मजदूर की पसली टूट गई है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें - बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा रेप विरोधी विधेयक; फांसी तक का प्रावधान

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड