अपडेटेड 2 May 2025 at 17:25 IST

'हिन्दू महिला से समीर ने धर्म छिपाकर की शादी फिर...', मध्य प्रदेश में एक और लव जिहाद का मामला, कई धाराओं में केस दर्ज

मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Follow : Google News Icon  

मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामला हिंदू लड़की को समीर खान नाम के युवक द्वारा अपना धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने का है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के धर्म परिवर्तन कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने बताया, “मैं जबलपुर की रहने वाली हूं। एक समीर खान नाम के लड़के ने मुझे फंसाया। मेरी पहली शादी हो चुकी थी। उसने और बच्चे भी छुड़वा दिए। 9 महीने से मुझे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने जैसा बोला, मैंने बिल्कुल वैसा ही किया। अब धमकियां दे रहे हैं। गाड़ी, जेवर सबकुछ ले लिया। मैं इस हालत में सुबह 5 बजे 17 किलोमीटर भागकर आई। पहले इसने खुद को हिंदू बताया। फिर धीरे-धीरे प्यार जब बढ़ गया, तो कहता है कि हम मुसलमान हैं, हम कुछ खाते-पीते नहीं हैं। पहले ये जबलपुर में भी 4-5 दिन मेरे साथ रहा। पूजा-पाठ जैसे हम करते थे वैसे ये भी करता था। हमलोग बागेश्वर धाम, जटा शंकर घूमने के लिए गए।”

पीड़िता ने आगे बताया कि इसने जटा शंकर में मुझसे शादी भी की। जयमाला की फोटो भी है। इसके बाद तहसील से कोर्ट मैरिज किया है। हमें धमकी देता था कि तुम्हारी एफआईआर करके आएंगे। सारा काम मुझसे करवाते थे। मांस-मटन सब जबरदस्ती खिलवाते थे, जबकि मैं कुछ नहीं खाती थी। लड्डू गोपाल की पूजा करती थी। शादी को करीब 1 साल हो गए। 13 नवंबर को कोर्ट मैरिज हुई थी। फिर उसके बाद निकाह किया।

भाई की शादी में हुई थी समीर से मुलाकात

युवती ने बताया कि उसके भाई की शादी में समीर से उसकी मुलाकात हुई। उसने ये भी कहा कि पहले वो दीदी कहकर बुलाता था। फिर WhatsApp पर बात हुई। हम उसकी बातों में आ गए। जबलपुर में हम नौकरी करते थे। बात करते-करते प्यार हो गया। वो फिर हमें लेने के लिए भागकर जबलपुर आ गया। हम उसके साथ आ गए और पहले पति के साथ उसने तलाक करवाया। फिर छतरपुर में उसने कोर्ट मैरिज की मेरे साथ।

Advertisement

युवती ने कई लोगों पर समीर के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें रघुवीर ठाकुर, संदीप तिवारी ने मिलकर कोर्ट मैरिज करवाई। फिर 13 तारीख को ईशा नगर के काजी ने निकाह करवाया। हमने जब ऐसा कदन उठाया, तो मेरे परिवार वालों ने मेरा साथ छोड़ दिया। मुझे नहीं पता कि मेरे परिवार वाले कहां रह रहे हैं। वो हमें मारने की धमकी दिया करते थे। इसलिए मैं घर से निकल नहीं पाती थी। उसने कहा कि तुम्हारा जितना इस्तेमाल करना था, हमने कर लिया। बीते एक साल से वो शारीरिक शोषण कर रहा है। उसका साथ कई लोगों ने दिया। एक दो महीने सब कुछ अच्छा चला, लेकिन उसके बाद उसने मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसने हमें प्रेम-जाल में फंसाया। मेरा इकलौता भाई है, मैंने उसे थाने में पिटवा दिया। 28 मई 2015 में हमारी पहली शादी हुई थी। हमारे दो बच्चे हैं, एक बेटी 5 साल की और एक लड़का 6-7 साल का है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन करने के लिए युवती के साथ मारपीट की। गाली गलौज किया गया। इसके साथ ही उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना किया गया। आवेदन के बाद मामले में FIR दर्ज किया गया। वहीं आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में मध्य प्रदेश की धाहर्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई है। पूरी घटनाक्रम को लेकर अभी जांच की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'हम मर्दों के बारे में कुछ सोचो... मैंने सच्ची मोहब्बत की है', वीडियो बनाकर युवक ने बयान किया दर्द फिर मारी खुद को गोली

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 2 May 2025 at 17:08 IST