Madhya Pradesh: कुएं से गेंद निकालते समय 2 नाबालिग लड़के डूबे

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक कुएं से क्रिकेट की गेंद निकालने की कोशिश करते समय दो नाबालिग डूब गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two teenage boys drowned
मध्य प्रदेश में कुएं से गेंद निकालते समय दो नाबालिग लड़के डूबे | Image: PTI/Representative

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक कुएं से क्रिकेट की गेंद निकालने की कोशिश करते समय दो नाबालिग डूब गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, डूबने वाले दोनों लड़के रिश्ते में भाई थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोकडी में सोमवार की शाम घटी।

पचोर थाने के प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि…

पचोर थाने के प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि 11 और 13 साल के दोनों लड़के क्रिकेट खेल रहे थे और तभी गेंद कुएं में गिर गई। अधिकारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि गेंद बाहर निकालने की कोशिश करते समय दोनों कुएं में गिर गए। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - केले का छिलका चमका देगा आपके दांत, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड