बूंद-बूंद को तरसेंगे दिल्‍ली के VIP इलाके! एक टाइम होगा पानी सप्‍लाई; लिस्‍ट में आपका एरिया तो नहीं

लुटियंस की दिल्ली भी पानी की किल्लत से जूझेगी। एनडीएमसी ने इसकी वजह बताई है!

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Water Crisis
दिल्ली में पानी की किल्लत | Image: PTI

Delhi Suffers Water Scarcity: राष्ट्रीय राजधानी के सबसे वीआईपी जोन में शुमार लुटियंस भी 18 जून को पानी की किल्लत से जूझेगा। एनडीएमसी ने खुद इसकी तस्दीक की है। लुटियंस जोन इलाके में पानी की कमी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसकी वजह भी बताई जा रही है। एनडीएमसी अधिकारियों ने 17 जून को इसे लेकर अपडेट दिया।

एनडीएमसी ने इसकी वजह भी बताई है। कहा कि तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट भूमिगत जलाशयों को दिल्ली जल बोर्ड से कम पानी मिल रहा है, इसलिए लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

पानी की किल्लत को लेकर सड़क पर बीजेपी

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर  बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। बांसुरी स्वराज हो चाहें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सब सड़क पर उतर आए हैं।  AAP के खिलाफ मोर्चा खोलकर सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। सांसद तिवारी ने तो आप सरकार के खिलाफ मटका-फोड़ विरोध प्रदर्शन किया। लोग गुस्से में है। सबका कहना है कि हफ्तेभर से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन पानी की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच कई इलाकों को ड्राई जोन तक घोषित कर दिया गया है।

कहीं आपका इलाका तो नहीं?

  • बाबर रोड
  • बाराखंबा
  • केजी मार्ग
  • विंडसर प्लेस
  • फिरोजशाह मार्ग
  • कैनिंग लेन
  • बंगाली मार्केट
  • अशोक रोड
  • हरिचंद माथुर लेन
  • कोपरनिकस मार्ग
  • पुराना किला रोड

पाइपलाइन की बढ़ी निगरानी

तपती दिल्ली पानी की कमी के कारण सूख रही है। दिल्ली वाले बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। कई इलाकों में टैंकर्स के इंतजार में लोग सुबह से शाम कर रहे हैं। इस बीच सियासी पिच पर भी एक दूसरे को निशाने पर लेने का खेल जारी है। बीजेपी सवाल कर रही है तो आम आदमी पार्टी दिल्ली पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। इस बीच दिल्ली पुलिस वॉटर पाइपलाइन की निगरानी टाइट कर दी है। जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगने के बाद पेट्रोलिंग शुरू हो गई है।

Advertisement

वीआईपी जोन भी नहीं बच पाएंगे

अब दिल्ली के VIP जोन में भी पानी को लेकर हल्ला मचेगा। एनडीएमसी अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की ओर से सप्लाई पूरी नहीं होने के कारण तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट भूमिगत जलाशयों में पानी की आपूर्ति में 40% की कमी आई है। इस कमी का कारण वजीराबाद वॉटर की कम प्रोडक्टिविटी है। वजीराबाद वॉटर प्लांट में कच्चे पानी की उपलब्धता में कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि जल आपूर्ति पर असर होगा यानी सिर्फ सुबह के समय पानी सप्लाई की जाएगी।

'पानी बचाएं लोग'

एनडीएमसी ने लोगों से जल को ठीक प्रकार से प्रयोग करने की हिदायत दी है।  इसमें कहा गया है कि सीमित आपूर्ति के कारण पानी का विवेकपूर्ण उपयोग अहम है। बरबादी को रोकने के लिए तुरंत लीक को ठीक करें। जल-कुशल तरीकों और पुन: उपयोग रणनीतियों का उपयोग करें साथ ही सुनिश्चित करें कि जल स्रोत प्रदूषण मुक्त हों।

Advertisement

ये भी पढ़ें-Rajasthan Weather: तप रहा है पूरा राजस्थान, कई जगहों पर सामान्य से अधिक रहा तापमान

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड