अपडेटेड 22 September 2023 at 06:43 IST
Lucky Moles: लड़कियों के शरीर पर इस जगह तिल होना होता है शुभ, मानी जाती हैं भाग्यशाली
हर व्यक्ति के शरीर पर तिल जरूर होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तिल का कोई न कोई मतलब होता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर अंग पर मौजूद तिल के बारे में बताया गया है।
- भारत
- 2 min read

Lucky Moles On Body: हर व्यक्ति के शरीर पर कई तरह के निशान पाए जाते हैं, जिनमें तिल भी शामिल है। शरीर के किसी न किसी अंग पर हर इंसान के तिल पाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तिलों को भी कोई न कोई मतलब जरूर होता है।
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, कुछ तिल शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़कियों या महिलाओं के किस अंग पर तिल होना बहुत ही भाग्यशाली माना गया है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कमर पर तिल का क्या है मतलब?
- भौंह पर तिल होने का क्या है मतलब?
- होंठ पर तिल का क्या मतलब है?
- सीने पर तिल होने का मतलब?
कमर पर तिल का क्या है मतलब?
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी महिला या लड़की की कमर पर तिल होता है, तो वह बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियों की शादी बहुत ही बड़े खानदान में होती है और इन्हें कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही इनके जीवनसाथी से भी बहुत ही प्यार मिलता है।
Advertisement
भौंह पर तिल होने का क्या है मतलब?
जिस लड़की या महिला के भौंह के दाईं या बायीं तरफ तिल होता है वे बहुत ही सौभाग्यवान मानी जाती हैं। कहा जाता है ये लड़कियां लाइफ में खूब पैसा और नाम कमाती हैं।
होंठ पर तिल का क्या मतलब है?
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन गर्ल्स के होंठ के ऊपर या निचले हिस्से में तिल होता है, वे बहुत ही लकी होती हैं। इनका भविष्य बहुत ही अच्छा होता है, क्योंकि इनकी शादी अमीर घराने के लड़के से होती है और इनका पूरा जीवन बहुत ही सुख से गुजरता है।
Advertisement
सीने पर तिल होने का मतलब?
अगर किसी महिला के सीने पर तिल हो, तो ऐसी महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहा जाता है कि इस तरह कि महिलाओं का जीवन इच्छाओं से भरपूर होता हैं और वे पूरी भी होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने संघर्ष के दम पर अपना नाम और एक मुकाम हासिल करती हैं।
यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: कैसे किया जाता है पितरों का तर्पण, क्या है सही विधि और प्रार्थना मंत्र?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 September 2023 at 06:41 IST