Lucknow: शादी का झांसा देकर PHD छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप करने के आरोप में बाराबंकी के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
26-year old woman raped inside stationary bus in Pune
Lucknow: शादी का झांसा देकर PHD छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज | Image: Representative image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में बाराबंकी के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीजीआई पुलिस थाना प्रभारी ने बताया, “प्राथमिकी मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर में दर्ज की गई थी, जिसे सोमवार को यहां स्थानांतरित कर दिया गया।”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक..

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर की रहने वाली छात्रा ने बाराबंकी के अभिनव श्रीवास्तव पर उसे शादी का झांसा देकर 2023 में उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा है कि दुष्कर्म पीजीआई थाना क्षेत्र के एक होटल में किया गया। पुलिस ने कहा, “हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें - बच्चों को पाल लूंगा, तुम खुश रहना...पति ने कराई पत्नी और प्रेमी की शादी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड