LPG Price Cut: सस्ता हुआ 19KG वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 183 रुपये घटे दाम; देखें नई रेट लिस्ट
LPG Price Cut: OMCs ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत अब 3,113.50 से घटकर 2,930 हो गई है।
- भारत
- 2 min read

LPG Price Cut: जुलाई महीने की पहली तारीख आम जनता के लिए एक बड़ी खबर लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 183.50 तक की भारी कटौती की गई है। इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबा मालिकों और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी इसके दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के नए रेट्स
साल 2026 में यह पहली बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले लगातार 5 महीनों से कीमतें आसमान छू रही थीं। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में अब इसके क्या दाम हैं:
दिल्ली में क्या है दाम?
दिल्ली में सबसे बड़ी कटौती हुई है। कमर्शियल सिलेंडर 183.50 सस्ता होकर अब 2,930 का मिलेगा।
लखनऊ में क्या है दाम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी में भी 183.50 की बड़ी राहत मिली है। अब नया रेट 3,052.50 हो गया है।
Advertisement
कोलकाता में क्या है दाम?
कोलकाता में कटौती के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर 3,081.50 का हो गया है।
पटना में क्या है दाम?
बिहार के पटना में भी कीमतें घटकर अब 3,227.00 पर आ गई हैं, जिससे स्थानीय कारोबारियों को काफी मदद मिलेगी।
Advertisement
14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के ताजा रेट्स जानें
आम लोगों के रसोई बजट की बात करें तो इस बार उनकी जेब पर न तो कोई एक्सट्रा बोझ बढ़ा है और न ही कोई नई राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को पूरी तरह स्थिर रखा है।
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम पहले की तरह ही 942.00 में मिलता रहेगा।
लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए पुराना रेट यानी 979.50 ही देना होगा।
कोलकाता में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 968.00 चुकाने होंगे।
पटना में घरेलू सिलेंडर का ताजा भाव 1,031.50 पर ही बरकरार है।