LPG Price Alert: कभी भी बढ़ सकते हैं दाम... आज आपके शहर में क्या है LPG का रेट, फटाफट करें चेक

LPG Price Alert: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने जहां आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, वहीं रसोई गैस (LPG) के मोर्चे पर आज थोड़ी राहत की खबर है। आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LPG Price Alert
LPG Price Alert | Image: ANI

LPG Price Alert: देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच, रसोई गैस (LPG) के दाम भी इन दिनों चर्चा का मुख्य विषय बने हुए हैं। आम जनता हर सुबह इस डर के साथ उठती है कि कहीं आज फिर महंगाई का कोई नया झटका न लग जाए। हालांकि, आज यानी 16 मई को घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। तेल कंपनियों ने आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर ₹913.00 पर स्थिर है। पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे खर्चों के बीच मिडिल क्लास और गरीब परिवारों के लिए यह एक बड़ी राहत है। 

देश के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के ताजा रेट्स जानें  

घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम)

नई दिल्ली - 913.00 रुपये
कोलकाता - 939.00 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
गुरुग्राम - 921.50 रुपये
नोएडा - 910.50 रुपये
बेंगलुरु - 915.50 रुपये
भुवनेश्वर - 939.00 रुपये
चंडीगढ़ - 922.50 रुपये
हैदराबाद - 965.00 रुपये
जयपुर - 916.50 रुपये
लखनऊ - 950.50 रुपये
पटना - 1,002.50 रुपये
तिरुवनंतपुरम - 922.00 रुपये

Advertisement

घरेलू रसोई को क्यों मिली राहत?

गौरतलब है कि मार्च 2026 में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में ₹60 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था। उस तगड़े झटके के बाद से तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दामों को छूने से परहेज किया है। इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद, घरेलू उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इन कीमतों को स्थिर रखा गया है ताकि आम आदमी का मंथली बजट पूरी तरह से न बिगड़े।

कमर्शियल सिलेंडर की महंगाई का आप पर क्या होगा असर?

16 मई को तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में करीब 993 रुपया तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो वाले FTL सिलेंडर के दाम भी 261 रुपया बढ़ गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - ये तो चमत्कार हो गया! 5 दिन में 4 बच्चों की मां बनी 31 साल की अमीना, डिलीवरी भी हुई नॉर्मल, अनोखे मामले से डॉक्टर्स भी हैरान

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड